देश की खबरें | बांदीपोरा मुठभेड़ में मारा गया व्यक्ति लश्कर का ‘‘ए’ श्रेणी का आतंकवादी था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान उमर लोन के रूप में हुई है, जो लश्कर-ए-तैयबा संगठन का श्रेणी ‘ए’ आतंकवादी था और वह वर्ष 2018 से सक्रिय था।

बांदीपोरा (जम्मू-कश्मीर), 18 जून जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान उमर लोन के रूप में हुई है, जो लश्कर-ए-तैयबा संगठन का श्रेणी ‘ए’ आतंकवादी था और वह वर्ष 2018 से सक्रिय था।

यहां मानसबल स्थित सेना की तृतीय सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संबंधित सेक्टर के ब्रिगेडियर विपुल त्यागी ने मंगलवार को कहा कि उत्तरी कश्मीर जिले के अरागाम इलाके में आतंकवादियों की गतिविधि की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल लगातार इलाके की निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर 16 जून रात को सेना, राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। सुरक्षा बलों के एक घात दल ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्टि के बाद दल ने कार्रवाई की और एक आतंकवादी को मार गिराया।’’

ब्रिगेडियर त्यागी ने बताया कि मारा गया आतंकवादी बारामूला जिले के वुसन खोई इलाके का निवासी था।

लोन लश्कर-ए-तैयबा/टीआरएफ का एक श्रेणी ‘‘ए’’ आतंकवादी था जो अप्रैल 2018 से सक्रिय था। टीआरएफ या ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’, लश्कर का ही हिस्सा है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को गतिविधियों में उनकी संलिप्तता के आधार पर ए, बी या सी श्रेणी में रखा जाता है।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि लोन कई आतंकवाद संबंधी गतिविधियों में शामिल रहा है जिनमें लोगों को संगठन से जोड़ना, हत्याएं और भूमिगत कार्यकर्ताओं के नेटवर्क में विस्तार करना शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लोन का खात्मा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पिछले कई हफ्तों में भारतीय सेना ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर आतंकवाद विरोधी अभियान की गति को तेज किया है जिसके चलते ही जबरदस्त कामयाबी मिली है और आतंकवादियों के तंत्र को नष्ट किया गया है।’’

अधिकारी ने बताया कि कश्मीर में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बल के प्रयास जारी रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\