देश की खबरें | ठाणे में व्यक्ति ने की आत्महत्या; वीडियो वायरल होने के बाद बहन ने उन्नाव में दर्ज कराई शिकायत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्नाव के व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका से विवाद के बाद महाराष्ट्र के ठाणे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वह पिछले 15 साल से वहां रहकर कपड़े सिलने का काम कर रहा था।
उन्नाव (उप्र), पांच मार्च उन्नाव के व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका से विवाद के बाद महाराष्ट्र के ठाणे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वह पिछले 15 साल से वहां रहकर कपड़े सिलने का काम कर रहा था।
पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान गंगाघाट के अखलाक नगर निवासी अल्ताफ के रूप में हुई है और उसने पिछली 22 फरवरी को अपनी प्रेमिका के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए जहर खा लिया और फिर अपनी कलाई की नस भी काट ली।
अधिकारियों के मुताबिक, अल्ताफ ने घटना का वीडियो भी बनाया और यह वीडियो कुछ दिनों बाद उन्नाव में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद अल्ताफ की बहन रेशमा ने गंगाघाट कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि पीपरखेड़ा (उन्नाव) की रहने वाली एक महिला उसके भाई को धमकाते हुए दो लाख रुपये की मांग कर रही थी।
गंगाघाट पुलिस के अनुसार अल्ताफ का शव ठाणे में उसके किराए के कमरे से मिला था और उसके परिवार को इसकी सूचना दी गई और उसका अंतिम संस्कार ठाणे में किया गया है।
गंगाघाट के थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि चूंकि घटना ठाणे में हुई है इसलिए आगे की जांच के लिए वहां की स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)