एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बंगाल के लोग मेरा सबसे बड़ा सुरक्षा कवचः शुभेंदु अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि वह बांग्लादेशी आतंकवादी समूहों से अपनी जान को खतरे को लेकर चिंतित नहीं हैं और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में राज्य के लोग उनकी रक्षा करेंगे।

देश की खबरें | बंगाल के लोग मेरा सबसे बड़ा सुरक्षा कवचः शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता, 25 दिसंबर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि वह बांग्लादेशी आतंकवादी समूहों से अपनी जान को खतरे को लेकर चिंतित नहीं हैं और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में राज्य के लोग उनकी रक्षा करेंगे।

कोलकाता में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शुभेंदु ने पश्चिम बंगाल के लोगों को अपना सबसे बड़ा सुरक्षा कवच करार दिया।

उन्होंने कहा कि मैं इसे लेकर परेशान नहीं हूं कि किसी ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है। मैं सार्वजनिक जीवन में हूं और बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले सहित लोगों को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों पर बोलना जारी रखूंगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु ने कहा, “पश्चिम बंगाल के लोग मेरा सबसे बड़ा सुरक्षा कवच हैं। वे मेरी रक्षा करेंगे। अगर मैं लोगों के साथ हूं, लोगों के बीच हूं, लोगों के पक्ष में हूं, तो कोई कारण नहीं है कि मुझे किसी खतरे के बारे में चिंतित होना चाहिए।”

मीडिया के एक वर्ग ने मंगलवार को खबर दी थी कि भारतीय एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली है कि आतंकवादी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश और हिज्ब-उल-तहरीर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार को लेकर उनके हालिया बयानों के लिए निशाना बना सकते हैं।

शुभेंदु ने पहले कहा था कि अगर कथित अत्याचार जारी रहे, तो वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे और माल का निर्यात रोकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2024 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).