देश की खबरें | संसदीय समिति ने गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीके की सिफारिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद की एक स्थायी समिति ने सिफारिश की है महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) के कैंसर की रोकथाम में एचपीवी टीका महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। ।

नयी दिल्ली, 13 मार्च संसद की एक स्थायी समिति ने सिफारिश की है महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) के कैंसर की रोकथाम में एचपीवी टीका महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। ।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी संसद की स्थायी समिति ने राज्यसभा में पेश अपनी रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया कि एक खुराक वाले एचपीवी टीके को विकसित किये जाने का काम निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाना चाहिए।

समिति ने कहा कि परीक्षणों की सफलता भारत में एचपीवी टीकाकरण को उल्लेखनीय बढ़ावा दे सकती है क्योंकि वर्तमान में केवल कई खुराक वाले टीके ही उपलब्ध हैं जो सुरक्षा प्रदान करते हैं, लेकिन खुराक की सारणी पर नजर रखने जैसी व्यावहारिक असुविधाएं हैं।

समिति ने कहा, ‘‘समिति का मानना ​​है कि एक खुराक वाले टीके की शुरुआत से सफल टीकाकरण प्रतिशत में काफी वृद्धि होगी क्योंकि टीकाकरण कार्यक्रम एक ही खुराक से पूरा किया जा सकता है। इससे गर्भाशय-ग्रीवा कैंसर के मामलों में कमी आएगी, जो महिलाओं में कैंसर का एक प्रमुख कारण है।’’

इसके साथ ही समिति ने कहा कि घरेलू टीके से टीकाकरण की लागत में भारी कमी आ सकती है।

समिति ने टीके की कीमत को कम करने के लिए कदम उठाने का भी सुझाव दिया।

समिति ने अनुसंधान एवं विकास में निवेश, मानकों एवं दिशानिर्देशों के निर्माण तथा चिकित्सा क्षेत्र में कृत्रिम मेधा (एआई) के सफल उपयोग के लिए चिकित्सकों एवं शोधकर्ताओं की दक्षता बढ़ाने की भी सिफारिश की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now