देश की खबरें | संसदीय समिति ने विदेश मंत्रालय के लिए निरंतर बजटीय आवंटन की पैरवी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद की एक स्थायी समिति ने कहा है कि वैश्विक मंच भारत के ‘‘बढ़ते कद’’ के लिए यह जरूरी है कि राजनयिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में लगातार तथा अनुमानित निवेश किया जाए।

नयी दिल्ली, तीन फरवरी संसद की एक स्थायी समिति ने कहा है कि वैश्विक मंच भारत के ‘‘बढ़ते कद’’ के लिए यह जरूरी है कि राजनयिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में लगातार तथा अनुमानित निवेश किया जाए।

समिति ने अपनी रिपोर्ट में विदेश मंत्रालय को लगातार वित्तीय आवंटन की आवश्यकता पर जोर दिया है और सिफारिश की है संबंधित प्रमुख क्षेत्रों को बजटीय कटौती से बचाया जाए।

समिति ने इस बात का उल्लेख किया है कि बांग्लादेश की सहायता के लिए बजटीय आवंटन 2023-24 में अनुमानित 200 करोड़ रुपये से घटकर बजट 2024-25 में 120 करोड़ रुपये हो गया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि आवंटन में इस गिरावट का कारण बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का पूरा होना और बांग्लादेश में वर्तमान समय की ‘‘राजनीतिक एवं सुरक्षा स्थिति’’ है।

अनुदान मांगों (2024-25) पर समिति की चौथी रिपोर्ट सोमवार को संसद में पेश की गई।

इसमें कहा गया कि वर्षों से बजट अनुमान और संशोधित अनुमान के बीच असमानताओं को देखते हुए समिति सिफारिश करती रही है कि विदेश मंत्रालय के कामकाज के लिए पर्याप्त और समय पर वित्तीय आवंटन आवश्यक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\