देश की खबरें | बदलापुर मामले में आरोपी के माता-पिता ने कहा: बेटे की हिरासत में मौत का मुकदमा नहीं लड़ना चाहते
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में मारे गए बदलापुर दुष्कर्म मामले के आरोपी अक्षय शिंदे के माता-पिता ने बृहस्पतिवार को बम्बई उच्च न्यायालय से कहा कि वे अपने बेटे की मौत से जुड़ा मुकदमा अब नहीं लड़ना चाहते।
मुंबई, छह फरवरी महाराष्ट्र में पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में मारे गए बदलापुर दुष्कर्म मामले के आरोपी अक्षय शिंदे के माता-पिता ने बृहस्पतिवार को बम्बई उच्च न्यायालय से कहा कि वे अपने बेटे की मौत से जुड़ा मुकदमा अब नहीं लड़ना चाहते।
शिंदे के माता-पिता ने न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति नीला गोखले की खंडपीठ के समक्ष यह बात कही।
खंडपीठ, आरोपी अक्षय की हिरासत में मौत से संबंधित याचिका पर सुनवाई कर रही है।
यह याचिका शिंदे के पिता अन्ना शिंदे ने दायर की थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने उनके बेटे को फर्जी मुठभेड़ में मार दिया।
दंपति ने बृहस्पतिवार को कार्यवाही के अंत में पीठ से कहा कि वे मामले को आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं और चाहते हैं कि इसे बंद कर दिया जाए।
दंपति ने पीठ से कहा कि उन पर किसी का कोई दबाव नहीं है और उन्होंने खुद ही बयान दिया है।
पिछले वर्ष ठाणे जिले के बदलापुर शहर में एक स्कूल के शौचालय के अंदर दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में अक्षय शिंदे (24) को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी उस स्कूल में अटेंडेंट था।
पूछताछ के लिए नवी मुंबई की तलोजा जेल से ठाणे ले जाते समय पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में अक्षय मारा गया था।
मामले में आगे की सुनवाई शुक्रवार को होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2025 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

