देश की खबरें | महाराष्ट्र में बाघों की संख्या वर्ष 2000 के 101 से बढ़कर 444 हुई : राज्य के वन मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने बुधवार को कहा कि राज्य में बाघों की संख्या वर्ष 2000 के 101 से बढ़कर इस साल 444 पहुंच गई और सरकार ने बाघों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों के आसपास के गांवों में 200 करोड़ रुपये की सौर बाड़बंदी के लिए निधि मंजूर की है।
मुंबई, पांच मार्च महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने बुधवार को कहा कि राज्य में बाघों की संख्या वर्ष 2000 के 101 से बढ़कर इस साल 444 पहुंच गई और सरकार ने बाघों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों के आसपास के गांवों में 200 करोड़ रुपये की सौर बाड़बंदी के लिए निधि मंजूर की है।
नाइक भंडारा के निकट वन्यजीव अभयारण्य में मानव-पशु संघर्ष के मुद्दे पर राज्य विधानसभा में एक चर्चा के दौरान जवाब दे रहे थे।
उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि वह वनों के निकटवर्ती और बाघों की आवाजाही के मार्ग में पड़ने वाले गांवों की बाड़बंदी की मांग पर गौर करेंगे।
उन्होंने सदन को बताया, ‘‘राज्य में बाघों की संख्या वर्ष 2000 के 101 से बढ़कर अब 444 पहुंच गई है।’’
सौर बाड़बंदी एक सुरक्षा प्रणाली है और यह पारंपरिक विद्युत बाड़बंदी का एक पर्यावरण हितैषी विकल्प है। इसमें बाड़ को सोलर पैनल से उत्पन्न बिजली आपूर्ति की जाती है।
कांग्रेस के विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि बाघों के हमलों को लेकर स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि किसान दहशत में जी रहे हैं क्योंकि बाघ और तेंदुए फसलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर मुद्दे पर चर्चा के लिए एक बैठक बुलाने को सहमत हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2025 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

