देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की संख्या अब तक सबसे कम : डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद अब तक समाप्त नहीं हुआ है लेकिन यह कम हो रहा है क्योंकि यहां आतंकवादियों की संख्या अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गयी है ।

श्रीनगर, छह अप्रैल जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद अब तक समाप्त नहीं हुआ है लेकिन यह कम हो रहा है क्योंकि यहां आतंकवादियों की संख्या अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गयी है ।

उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले में संवाददाताओं से बातचीत करते हुये सिंह ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में आतंकवाद समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन यह समाप्त हो रहा है। आतंकवादियों की संख्या, चाहे वह स्थानीय हों या पाकिस्तानी, अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गयी है।’’

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आतंकवाद के रास्ते पर धकेल दिये गये स्थानीय युवा अब यह (हिंसा और आतंकवाद का) रास्ता छोड़ कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं ।

शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘युवाओं को अब इस बात की समझ आ चुकी है कि यह (आतंकवाद) विनाश का रास्ता है। आज उनके पास अन्य विकल्पों के साथ-साथ खेल और शिक्षा क्षेत्र जैसे कई रास्ते हैं। कई युवाओं ने सही रास्ता चुन लिया है और वे अपने करियर, जीवन और परिवार के लिये काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकवाद को काफी हद तक काबू कर लिया है और इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी है ।’’

ड्रोन से विस्फोटक सामग्री या मादक पदार्थ गिराए जाने के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में पुलिस महानिदेशक ने कहा, ‘‘सुरक्षा बलों ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर कई जवाबी कदम उठाए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे (ड्रोन) पाकिस्तान से नशे की खेप, ए के 47 राइफल, पिस्तौल, हथगोले और परिष्कृत विष्फोटक उपकरण लेकर आते हैं । हम उन्हें सफलतापूर्वक रोक देते हैं। ऐसे सैकड़ों हथियार जब्त किए गए हैं, बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ को भी जब्त किया गया है, और उस मोर्चे पर पुलिस एवं सुरक्षाबलों को कई कामयाबियां हासिल हुई हैं।’’

सिंह ने कहा, ‘‘ड्रोन गतिविधियों में कमी आई है, लेकिन यह अब भी जारी है। हमारा प्रयास है कि इस तरह की तस्करी को रोका जाए और रोकथाम के लिये कार्रवाई की जा रही है।’’

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने केंद्र शासित प्रदेश के हर रेंज और जिले में नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है। उन्होंने यह भी कहा कि नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी