देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है। केंद्र शासित प्रदेश में 19 नए मामले आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,936 हो गयी है जबकि 39 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में बताया।
पोर्ट ब्लेयर, 29 मई अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है। केंद्र शासित प्रदेश में 19 नए मामले आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,936 हो गयी है जबकि 39 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से चार और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 113 हो गयी है।
कोविड-19 के 39 और मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 6,630 हो गयी है।
अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 193 मरीजों का उपचार चल रहा हैं जिनमें से 187 दक्षिणी अंडमान जिले में और छह मामले उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले में हैं। निकोबार जिले में कोविड-19 का उपचाराधीन कोई मामला नहीं है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अब तक 3,85,020 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और संक्रमण दर 1.80 प्रतिशत है।
अधिकारी ने बताया कि कुल 1,24,038लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 17,360 को दूसरी खुराक दी गयी है।
इस बीच, अंडमान के सूचना एवं पर्यटन सचिव एस के सिंह ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में हालांकि कोविड-19 के मामलों में मामूली गिरावट आयी है लेकिन ‘‘जब तक मामलों में भारी गिरावट नहीं आ जाती तब तक हम संतोष से नहीं बैठ सकते हैं।’’
प्रशासन स्थिति पर बहुत करीब से नजर रख रहा है और उसने लोगों से कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2021 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

