देश की खबरें | कोलकाता में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या गिरकर एक हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सरकार की ताजा सूची के मुताबिक कोलकाता में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या घटकर एक रह गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, छह सितंबर पश्चिम बंगाल सरकार की ताजा सूची के मुताबिक कोलकाता में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या घटकर एक रह गई है।

गत 23 अगस्त की पिछली सूची में शहर में कोरोना वायरस संबंधी 17 निषिद्ध क्षेत्र थे।

यह भी पढ़े | Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो सेवा सोमवार से होगी बहाल, साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का काम जोरो पर.

शनिवार को जारी की गई ताजा सूची के अनुसार, शहर में अब सिर्फ एक निषिद्ध क्षेत्र है जो उत्तर कोलकाता के गिरीश पार्क की उमेश दत्ता लेन में है।

शहर के निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या धीरे-धीरे कम हुई है। कोलकाता में 11 मई को 338 निषिद्ध क्षेत्र थे।

यह भी पढ़े | COVID-19 Reinfection: बेंगलुरु में 27 वर्षीय महिला को एक महीने बाद फिर हुआ कोरोना, अस्पताल ने की पुष्टी.

पड़ोसी हावड़ा जिले में 74 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

सरकार की सूची के मुताबिक, कोलकाता की सीमा से लगने वाले दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में क्रमशः 54 और 31 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार तक राज्य में कोरोना वायरस से 3,510 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार तक राज्य में संक्रमण के 1.77 लाख से ज्यादा मामले हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट