एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर तीन लाख से कम हो गई है जो 163 दिनों में सबसे कम है और यह कुल संक्रमितों का महज 2.90 प्रतिशत है।

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम हुई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर तीन लाख से कम हो गई है जो 163 दिनों में सबसे कम है और यह कुल संक्रमितों का महज 2.90 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 का इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या 2,92,518 है। इससे पहले 12 जुलाई को उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम थी। तब यह आंकड़ा 2,92,258 था।

मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों के दौरान 20 हजार से कम नए मामले (19556) सामने आए जो 173 दिनों के बाद सबसे कम आंकड़ा है।

मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे की अवधि के दौरान कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 11,121 की कमी दर्ज की गई है। कुल मामलों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या और घटकर तीन लाख से नीचे आ गई है और यह कुल संक्रमितों का 2.90 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा, “दैनिक मामलों के लिहाज से भारत ने काफी कमी दर्ज की है। देश में 173 दिनों के बाद एक दिन में 20,000 से कम नए मामले (19556) सामने आए हैं। इससे पहले दो जुलाई को संक्रमण के 19,148 नए मामले सामने आए थे।”

उसने रेखांकित किया कि भारत उन देशों में शामिल है जहां प्रति दस लाख की आबादी पर उपचाराधीन मामलों की संख्या सबसे कम है। भारत के लिये यह आंकड़ा प्रति 10 लाख की आबादी पर 219 है। अमेरिका, इटली, ब्राजील,तुर्की और रूप जैसे देशों में यह कहीं ज्यादा है।

देश में संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या भी बढ़कर 96,36,487 हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों और ठीक हो चुके लोगों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है और अब यह 93,43,969 हो गया है।

मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि बीते 24 घंटे के दौरान कुल 30,376 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। बीते 25 दिनों से संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से लगातार ज्यादा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2020 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).