देश की खबरें | देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,10,133 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 10,549 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,55,431 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 1,10,133 हो गई है।
नयी दिल्ली, 26 नवंबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 10,549 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,55,431 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 1,10,133 हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 488 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,67,468 हो गई। देश में लगातार 49 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 152 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या हालांकि बढ़कर 1,10,133 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 193 की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.33 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.89 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 53 दिन से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.89 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 63 दिन से दो प्रतिशत से कम है। अभी तक कुल 3,39,77,830 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 120.27 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 488 लोगों की मौत हुई, उनमें से 384 केरल के और महाराष्ट्र के 50 लोग थे।
केरल सरकार ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में मौत के 384 मामलों में से 56 पिछले कुछ दिनों में सामने आए। वहीं, मौत के 328 मामलों को केन्द्र तथा उच्चतम न्यायालय के नए दिशा-निर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मौत के मामलों में जोड़ा गया है।
आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 4,67,468 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महाराष्ट्र के 1,40,857, केरल के 38,737, कर्नाटक के 38,187, तमिलनाडु के 36,432, दिल्ली के 25,095, उत्तर प्रदेश के 22,909 और पश्चिम बंगाल के 19,430 लोग थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2021 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

