एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 28,593 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 2,756 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,12,013 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 28,593 रह गई है।

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 28,593 हुई

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर भारत में कोविड-19 के 2,756 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,12,013 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 28,593 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 21 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,799 हो गई है। इसमें केरल द्वारा मौत के कुछ मामलों को कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की सूची में शामिल किए गए 16 मामले भी शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.75 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 658 मामलों की कमी दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 1.15 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.28 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,40,54,621 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 218.97 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे कोरोना वायरस से जिन पांच मरीजों की मौत हुई है उनमें से दो की मौत महाराष्ट्र में तथा एक-एक मरीज की मौत दिल्ली, तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2022 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).