COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 1,935 हुई
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 125 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 1,935 हो गई.
नयी दिल्ली, 22 फरवरी : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 125 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 1,935 हो गई.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़ में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिलने के बाद मृतकों की कुल संख्या 5,30,762 हो गई. देश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 4,46,85,257 हो गई है. मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. यह भी पढ़ें : COVID-19: पहले कोविड वर्ष के दौरान अमेरिकी जेलों में मौतों में 50 प्रतिशत की वृद्धि- रिपोर्ट
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक कुल 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर विधवा को दी बड़ी राहत; 50 लाख का कर्ज चुकाने के लिए अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल
Covid-19: कोविड mRNA वैक्सीन कैसे दिल को पहुंचा सकता है नुकसान, स्टैनफोर्ड मेडिसिन अध्ययन में वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
\