एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,455 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,452 से बढ़कर 1,455 हो गई है।

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,455 हुई

नयी दिल्ली, सात जुलाई भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,452 से बढ़कर 1,455 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़े के अनुसार, उपचाराधीन मामले 1,452 से मामूली रूप से बढ़कर 1,455 हो गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र और तमिलनाडु से एक-एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना है जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,31,912 हो गई है।

संक्रमितों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,94,494) दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,61,127 हो गई है और मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2023 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).