एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 7,034 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 656 नए मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,67,967 पर पहुंच गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,034 रह गई है।

देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 7,034 हुई

नयी दिल्ली, 18 नवंबर भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 656 नए मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,67,967 पर पहुंच गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,034 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से सात और मरीजों के जान गंवाने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,553 हो गई है। इन सात मामलों में वे दो लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।

अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 7,034 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 141 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,41,30,380 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.84 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से जिन पांच मरीजों की मौत हुई, वे गुजरात, हरियाणा, केरल, राजस्थान और तमिलनाडु से नाता रखते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2022 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).