देश की खबरें | भारत में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 161 दिन बाद घटकर 3.03 लाख हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 3.03 लाख हो गई है, जो 161 दिन में सबसे कम है। यह संख्या कुल मामलों का मात्र 3.02 प्रतिशत है।
नयी दिल्ली, 21 दिसंबर भारत में कोविड-19 के संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 3.03 लाख हो गई है, जो 161 दिन में सबसे कम है। यह संख्या कुल मामलों का मात्र 3.02 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 13 जुलाई को संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 3,01,609 थी।
मंत्रालय ने बताया कि और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने से बीते 24 घंटे में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,705 की गिरावट दर्ज हुई है।
उसने बताया कि पिछले 24 दिनों में रोजाना सामने आने वाले मामलों की तुलना में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या अधिक रही।
मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटे में 24,337 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि इसी दौरान 25,709 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।
राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण से मुक्त होने की दर 95.53 प्रतिशत हो गई है।
मंत्रालय ने बताया, " संक्रमण से मुक्त हुए मरीजों की कुल संख्या 96,06,111 हो गई है। यह वैश्विक तौर पर सबसे ज्यादा है।"
मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण मुक्त हुए 71.61 प्रतिशत नए लोग 10 राज्यों/केन्द्ररशासित प्रदेशों के हैं, जिनमें केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात शामिल हैं।
केरल में एक दिन में 4,471 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। यह संख्या सबसे अधिक है। इसके बाद पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में एक दिन में क्रमश: 2,627 और 2,064 और मरीजों ने संक्रमण को मात दी है।
मंत्रालय ने बताया कि 79.20 प्रतिशत नये मामले केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात एवं राजस्थान से आए हैं।
मंत्रालय के मुताबिक, केरल में एक दिन में सबसे अधिक 5,711 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में क्रमश: 3,811 और 1,978 नये मामलों का पता चला है।
पिछले 24 घंटों में 333 मरीजों की मौत हुई है।
उसने बताया कि इनमें से 81.38 प्रतिशत मौतें 10 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में हुई हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 98 मरीजों की मौत हुई है, जबकि पश्चिम बंगाल और केरल में एक दिन में क्रमश: 40 और 30 मरीजों की जान गई है।
मंत्रालय ने बताया कि भारत उन देशों में शामिल है जहां प्रति प्रति 10 लाख की आबादी पर सबसे कम मौतें हुई हैं। भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर 105.7 मौतें हुई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

