विदेश की खबरें | कोविड-19 के नये मामलों की संख्या लगातार घटना पिछले हफ्ते भी जारी रहा : डब्ल्यूएचओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पिछले हफ्ते मामलों में आई कमी दो महीने से अधिक समय में पहली बार सर्वाधिक कमी थी। विश्व के हर क्षेत्र में मामलों में कमी आई थी।

पिछले हफ्ते मामलों में आई कमी दो महीने से अधिक समय में पहली बार सर्वाधिक कमी थी। विश्व के हर क्षेत्र में मामलों में कमी आई थी।

महामारी से जुड़ी विज्ञप्ति में मंगलवार को डब्ल्यूएचओ ने कहा कि दो क्षेत्रों में संक्रमण के नये मामलों बड़ी कमी दर्ज की गई: पश्चिम एशिया में 22 प्रतिशत कमी हुई और दक्षिण पूर्व एशिया में 16 प्रतिशत कमी आई।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि पिछले हफ्ते कोविड-19 से सात प्रतिशत कम मौतें हुई और यह संख्या 60,000 से कम रही। दक्षिण पूर्व एशिया में कोविड से मौत में 30 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में सात प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के ज्यादातर नये मामले अमेरिका, भारत, ब्रिटेन, तुर्की और फिलीपीन में सामने आए।

स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि तेजी से फैलने वाला वायरस का डेल्टा स्वरूप अब 185 देशों में पाया जा रहा है और यह विश्व के प्रत्येक हिस्से में है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now