एजेंसी न्यूज

नेपाल में करोना संक्रमित लोगों की संख्या 57 हुयी

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या विभाग के प्रवक्ता के अनुसार दिल्ली के निजामुद्दीन में पिछले महीने आयोजित तबलीगी जमात के जलसे शामिल होकर लौटने वाले तीन लोगों को पृथक—वास में रखा गया था जिन्हें अब बीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल के पृथक वार्ड में इलाज के लिये लाया गया है ।

नेपाल में करोना संक्रमित लोगों की संख्या 57 हुयी

काठमांडू, 29 अप्रैल नेपाल ने कहा है कि भारत में तबलीगी जमात के जलसे में शामिल होकर लौटे तीन लोगों के कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड—19 संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर देश में 57 हो गयी है ।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या विभाग के प्रवक्ता के अनुसार दिल्ली के निजामुद्दीन में पिछले महीने आयोजित तबलीगी जमात के जलसे शामिल होकर लौटने वाले तीन लोगों को पृथक—वास में रखा गया था जिन्हें अब बीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल के पृथक वार्ड में इलाज के लिये लाया गया है ।

मंत्रालय ने बताया कि 31, 43 एवं 46 साल की आयु वाले मरीजों के नमूने की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी ।

अबतक देश में 11 हजार 524 लेागों के नमूनों की जांच की गयी है । कोरोना वायरस संक्रमित 16 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

मौजूदा समय में नेपाल के कोविड—19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 41 है जिनका नेपाल के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

तबलीगी जमात के सदस्य भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, मलेशिया और ब्रुनेई में कोरोना वायरस वाहक के प्रमुख संदिग्धों के रूप में उभरे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).