खेल की खबरें | अगले मैच में मजबूत मानसिकता के साथ उतरना होगा : अय्यर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालीफायर में 57 रन की बड़ी हार के बावजूद अपने खिलाड़ियों से सकारात्मक पक्षों पर ध्यान केंद्रित करने और अगले मैच में मजबूत मानसिकता के साथ उतरने की अपील की।

दुबई, पांच नवंबर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालीफायर में 57 रन की बड़ी हार के बावजूद अपने खिलाड़ियों से सकारात्मक पक्षों पर ध्यान केंद्रित करने और अगले मैच में मजबूत मानसिकता के साथ उतरने की अपील की।

अय्यर ने कहा, ‘‘मैं टीम के बारे में कुछ भी नकारात्मक बात नहीं करना चाहता हूं, लेकिन आगे हमें मजबूत मानसिकता के साथ मैदान पर उतरना होगा।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Qualifier 1: दिल्ली पर बड़ी जीत से मुंबई छठी बार आईपीएल फाइनल में.

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पांच विकेट पर 200 रन बनाये। इसके जवाब में दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 143 रन बना पायी।

अय्यर ने मैच में अपने सकारात्मक पक्षों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘हम तब मैच में हावी थे जब हमने बीच के ओवरों में दो विकेट लिये और 13 या 14 ओवर के बाद उनका स्कोर 110 के आसपास था। हमें उसका फायदा उठाना चाहिए था। हम इस विकेट पर 170 रन के लक्ष्य का पीछा कर सकते थे लेकिन यह खेल का हिस्सा है। हर मैच आपके अनुकूल नहीं हो सकता है।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Qualifier 1: मुंबई इंडियंस की आतिशी बल्लेबाजी, दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए मिला 201 रन का बड़ा लक्ष्य.

अय्यर ने कहा कि जैव सुरक्षित वातावरण में रहकर हर दिन एक जैसी दिनचर्या अपनाना आसान नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने रविचंद्रन अश्विन की प्रशंसा भी की जिन्होंने 29 रन देकर तीन विकेट लिये।

उन्होंने कहा, ‘‘जैव सुरक्षित वातावरण में रहते हुए हर दिन एक जैसी दिनचर्या में रहना आसान नहीं है। हमने कड़ी मेहनत की थी। ’’

अय्यर ने कहा, ‘‘अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की। वह हमेशा अपना अहम योगदान देते हैं। वह बल्लेबाजों के दिमाग से खेलते हैं। उनकी सलाह एक कप्तान के तौर पर मेरे लिये उपयोगी होती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान