जरुरी जानकारी | वारी एनर्जीज़ का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 93 प्रतिशत बढ़कर 773 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वारी एनर्जीज का जून तिमाही का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 773 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में लगभग 93 प्रतिशत अधिक है। इस वृद्धि का मुख्य कारण अधिक राजस्व है।
नयी दिल्ली, 28 जुलाई वारी एनर्जीज का जून तिमाही का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 773 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में लगभग 93 प्रतिशत अधिक है। इस वृद्धि का मुख्य कारण अधिक राजस्व है।
एक बयान में यह जानकारी दी गई है। कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 401.13 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।
इस तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व बढ़कर 4,597.18 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,496.41 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने कहा कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 2.3 गीगावाट का उच्चतम तिमाही मॉड्यूल उत्पादन हासिल किया, जो मजबूत परिचालन और सेल उत्पादन में लगातार वृद्धि के कारण संभव हुआ।
कंपनी के निदेशक मंडल ने गुजरात में सेल क्षमता में चार गीगावाट और महाराष्ट्र में इंगोट-वेफर क्षमता में चार गीगावाट की वृद्धि के लिए 2,754 करोड़ रुपये के अतिरिक्त पूंजीगत व्यय को भी मंजूरी दी।
यह पूंजीगत व्यय वित्त वर्ष 2026-27 तक फैला होगा और इसका वित्तपोषण आंतरिक स्रोतों और कर्ज के जरिये किया जाएगा।
निदेशक मंडल ने वारी फॉरएवर एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड (पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी) से वोल्टशिफ्ट एनर्जी ट्रांजिशन प्राइवेट लिमिटेड (अनुषंगी की अनुषंगी कंपनी) की 100 प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।
वारी एनर्जीज़ के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. अमित पैठणकर ने कहा, ‘‘मांग पक्ष की बात करें तो, हमारे पास 49,000 करोड़ रुपये की मज़बूत ऑर्डर बुक और 100 से अधिक गीगावाट की वैश्विक पाइपलाइन है, जो प्रमुख भौगोलिक क्षेत्रों में सकारात्मक बाज़ार धारणा को दर्शाती है। इस तिमाही में, वारी ने 2.3 गीगावाट के साथ मॉड्यूल का अपना अबतक का सर्वोच्च उत्पादन हासिल किया, जो उत्पादन क्षमता में सुधार के हमारे प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

