देश की खबरें | तथ्यों के आधार पर गलत सूचनाओं का मुकाबला करने की आवश्यकता: उमर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि शांति और भाईचारा विरोधी ताकतें जम्मू-कश्मीर में एक ''झूठी कहानी'' पेश कर रही हैं और तथ्यों के साथ इसका मुकाबला करने की जरूरत है।

श्रीनगर, 19 मार्च नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि शांति और भाईचारा विरोधी ताकतें जम्मू-कश्मीर में एक ''झूठी कहानी'' पेश कर रही हैं और तथ्यों के साथ इसका मुकाबला करने की जरूरत है।

उमर अब्दुल्ला ने ये टिप्पणी पार्टी के एक कार्यक्रम में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए की। इस दौरान नेकां के नवनियुक्त मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने पदभार संभाला।

नेकां ने पिछले हफ्ते पार्टी मीडिया सेल में फेरबदल करते हुए अब्दुल्ला के राजनीतिक सचिव सादिक को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया था।

पार्टी ने अपने मीडिया सेल में कुछ अन्य नियुक्तियां करते हुए युवा चेहरों को भी मौका दिया है। इनमें इमरान नबी डार भी शामिल हैं, जिन्हें राज्य के प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है।

उमर ने पार्टी की संचार टीम से शांति और भाईचारा विरोधी ताकतों द्वारा की जाने वाली कथित भ्रामक जानकारियों का मुकाबला तथ्यों के साथ करने को भी कहा।

उन्होंने मीडिया के महत्व को रेखांकित किया और कहा, ''कितनी तथ्यात्मक जानकारी की सूचना दी गई है और कितनी बनावटी सूचना दी जा रही है, इस पर सवाल खड़ा किया जाना चाहिए। यहां महत्वपूर्ण यह नहीं है कि लोग क्या देखते हैं बल्कि वह है, जो उन्हें देखने की अनुमति नहीं है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल