देश की खबरें | नयी पीढ़ी को प्रेरित करने वाला तथ्य आधारित ऐतिहासिक लेखन समय की जरूरत: पवार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि नयी पीढ़ी को प्रेरित करने वाला तथ्य आधारित ऐतिहासिक लेखन समय की जरूरत है।
पुणे, 23 जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि नयी पीढ़ी को प्रेरित करने वाला तथ्य आधारित ऐतिहासिक लेखन समय की जरूरत है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज पर एक पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि मराठा योद्धा शासक के बारे में कुछ वर्तमान ऐतिहासिक विवरण तथ्यों पर आधारित हैं, कुछ अन्य झूठे और अतिशयोक्तिपूर्ण हैं।
पवार ने आरोप लगाया, ''बाबासाहेब पुरंदरे से ज्यादा छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ किसी और ने अन्याय नहीं किया।''
'शिव शाहीर' (शिवाजी के कवि) के नाम से मशहूर पुरंदरे का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था। उन्होंने मराठी में शिवाजी महाराज पर दो-भाग 900-पृष्ठ की एक लोकप्रिय रचना ''राजा शिवछत्रपति'' लिखी थी।
पवार ने कहा, ''छत्रपति शिवाजी महाराज का दादोजी कोंडदेव से कोई लेना-देना नहीं था।'' उन्होंने कहा कि जब तथ्य प्रकाश में आया तो कोंडदेव के नाम से दिया जाने वाला सर्वोत्तम खेल प्रशिक्षक का पुरस्कार रोक दिया गया।
कुछ ऐतिहासिक संदर्भों में, कोंडदेव को एक ब्राह्मण शिक्षक और शिवाजी महाराज के संरक्षक के रूप में प्रस्तुत किया गया है, लेकिन कुछ मराठा संगठन इस दावे का विरोध करते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)