देश की खबरें | नौसेना प्रमुख ने कमांडरों को सात विशिष्ट क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने नौसेना कमांडरों को युद्ध लड़ने व युद्ध दक्षता, बेड़े के रखरखाव व परिचालन संबंधी साजोसामान, नई प्रौद्योगिकियों के एकीकरण व अन्य एजेंसियों के साथ तालमेल सहित सात प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया।

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने नौसेना कमांडरों को युद्ध लड़ने व युद्ध दक्षता, बेड़े के रखरखाव व परिचालन संबंधी साजोसामान, नई प्रौद्योगिकियों के एकीकरण व अन्य एजेंसियों के साथ तालमेल सहित सात प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया।

एडमिरल त्रिपाठी ने नौसेना कमांडरों के सम्मेलन में उन्हें परिचालन व संगठनात्मक ‘चपलता’ और एक संतुलित कार्यबल विकास कार्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।

सम्मेलन का पहला चरण पांच अप्रैल को कर्नाटक के कारवार बेस पर हुआ था जबकि दूसरा और अंतिम चरण सात से 10 अप्रैल तक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जा रहा है।

नौसेना कमांडरों ने हिंद महासागर में समग्र स्थिति की विस्तृत समीक्षा की और ऐसा माना जा रहा है कि यहां चीनी गतिविधियां बढ़ रही हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एडमिरल त्रिपाठी ने क्षेत्र कमांडरों व कमान और नौसेना मुख्यालय के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सफल परिचालन अभ्यासों, प्लेटफार्मों की उच्च परिचालन उपलब्धता और भारतीय सेना व भारतीय वायु सेना के साथ संयुक्त अभियानों के माध्यम से युद्ध के लिए तैयार बल बनाए रखने में नौसेना की उपलब्धियों की सराहना की।

एडमिरल त्रिपाठी ने घरेलू जहाज निर्माण उद्योग में योगदान, नवाचार और रचनात्मकता की बढ़ती संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए ‘भविष्य के लिए तैयार’ बल के निर्माण के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)