एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सपा प्रमुख अखिलेश यादव के "नवरत्न" हैं बिचौलिए, अपराधी और गुंडे : प्रधान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिचौलियों, अपराधियों और गुंडों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का "नवरत्न" करार देते हुये मंगलवार को कहा कि वह ‘योगी को ‘अनुपयोगी’ कहते हैं। सही बात है योगी उनके लिए अनुपयोगी ही हैं क्योंकि उन्होंने गुंडागर्दी और दहशतगर्दी करने वाले मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद को जेल में डाल दिया है।’

देश की खबरें | सपा प्रमुख अखिलेश यादव के

लखनऊ, 21 दिसंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिचौलियों, अपराधियों और गुंडों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का "नवरत्न" करार देते हुये मंगलवार को कहा कि वह ‘योगी को ‘अनुपयोगी’ कहते हैं। सही बात है योगी उनके लिए अनुपयोगी ही हैं क्योंकि उन्होंने गुंडागर्दी और दहशतगर्दी करने वाले मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद को जेल में डाल दिया है।’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा (भारतीय जनता पार्टी)के प्रभारी प्रधान मंगलवार को मऊ के घोषी में ‘जन विश्वास यात्रा’ को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘अखिलेश, योगी को अनुपयोगी कहते हैं। सही बात है योगी उनके लिए अनुपयोगी ही हैं क्योंकि उन्होंने गुंडागर्दी और दहशतगर्दी करने वाले मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद को जेल में डाल दिया। वह अनुपयोगी हैं क्योंकि उन्होंने गरीबों की जमीन और नौकरी हड़पने वाले आजम खान को जेल में डाला।’’

सपा प्रमुख पर कटाक्ष करते हुए प्रधान ने कहा, ‘‘बिचौलिए, गुंडे और अपराधी जेल में हैं और यही अखिलेश के नवरत्न थे, इसलिए योगी उनके लिए अनुपयोगी हैं।’’

मुख्यमंत्री योगी की प्रशंसा करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘वह गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों, महिलाओं और युवाओं के लिए बहुत उपयोगी हैं क्योंकि उनके हित और अधिकारों के लिए काम किया है।’’

विपक्षी दलों की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए प्रधान ने कहा, ‘‘पहले चंद लोगों की सरकार थी। उसे बिचौलिए पसंद थे, दहशतगर्द पसंद थे, गुंडे और माफिया पसंद थे। लेकिन हमारी डबल इंजन की सरकार के केंद्र में इनमें से कोई नहीं है। हमारी सरकार गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों, महिलाओं, युवाओं को केंद्र में रखकर काम करने वाली है।’’ उन्होंने सरकार की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘उसने जनधन खातों में सीधे आर्थिक मदद भेजी, घर बनाने का पैसा खाते में डाला, बिजली दी, गैस कनेक्शन दिया, मुफ्त में अनाज दिया। महामारी के वक्त दाल, नमक, तेल भी दिया।’’

विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार न होती तो क्या होता जनता यह समझती है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले हम अपने काम के आधार पर जनता के बीच आये हैं और लोगों का उत्साह बता रहा है कि जनता का भरोसा भाजपा पर कायम है। उनके आशीर्वाद से हम विधानसभा चुनावों में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की 300 प्लस सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).