विदेश की खबरें | नहीं सुलझ पा रही अमेरिका के मूल निवासियों के लापता होने की गुत्थी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. योलांदा फ्रेजर छोटे-से शहर मोंटाना में सड़क किनारे बने एक स्मारक पर फूट-फूट कर रो रही हैं जहां उनकी 18 वर्षीय पोती केसेरा स्टॉप्स प्रीटि प्लेसेस का सड़ी-गली हालत में शव मिला था। वह एक ‘नैटिव अमेरिकन’ शहर से लापता हो गयी थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

योलांदा फ्रेजर छोटे-से शहर मोंटाना में सड़क किनारे बने एक स्मारक पर फूट-फूट कर रो रही हैं जहां उनकी 18 वर्षीय पोती केसेरा स्टॉप्स प्रीटि प्लेसेस का सड़ी-गली हालत में शव मिला था। वह एक ‘नैटिव अमेरिकन’ शहर से लापता हो गयी थी।

लेकिन चार साल बाद भी इसका कोई जवाब नहीं मिला है कि मूल निवासी समुदाय की युवती की हत्या किसने की। कोई संदिग्ध नहीं पकड़ा गया। कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी।

फ्रेजर का दुख हर मूल निवासी परिवार की दास्तां है जिनके प्रियजन लापता हो गए हैं लेकिन आज तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

फ्रेजर ने कहा, ‘‘मेरा भतीजा विक्टर, मेरा भतीजा डेन फिशर, मेरी करीबी रिश्तेदार क्रिस्टी रोज वुडनथाइ और भी न जाने कितने लोग। मूल निवासी और अन्य लोगों की जिंदगियों में फर्क है....लेकिन हमारी आवाज बुलंद हो रही है।’’

अमेरिकी अधिकारी इन असुलझे मामलों पर निराशा जताते हैं जिन्हें आलोचक नस्लीय अन्याय बताते हैं।

नैटिव अमेरिकियों के साथ जुल्म का इतिहास रहा है जिसमें अमेरिकी सेना द्वारा उनका नरसंहार, नैटिव अमेरिकी समुदाय के बच्चों को जबरन बोर्डिंग स्कूल भेजना और कई जनजातियों को उनकी पारंपरिक जमीन से हटाना शामिल है।

हाल में कई पीड़ित परिवारों ने फ्रेजर के साथ मिलकर हार्डिन शहर के बाहर ‘इंटरस्टेट 90’ पर एक बिलबोर्ड लगाया जिसमें मूल निवासी समुदाय के करीब 48 लापता और मृत लोगों के नाम हैं।

पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर एक कार दुर्घटना में 17 वर्षीय बेटे को खोने वाले ब्लॉसम ओल्ड बुल ने कहा, ‘‘जब हम विभाजित थे तो हम इतने मजबूत नहीं थे लेकिन जब हम एकजुट हैं तो हम शक्तिशाली हैं।’’

जुलाई में कांग्रेस अनुसंधान सेवा की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के मूल निवासियों के खिलाफ हिंसक अपराध 2010 और 2020 के बीच तीन गुना से अधिक हो गए।

अमेरिकी अधिकारी अनसुलझे मामलों पर निराशा जताते हैं, जबकि आलोचकों का कहना है कि यह नस्लीय अन्याय को दर्शाता है, क्योंकि किसी श्वेत महिला के लापता होने पर मीडिया जिस प्रकार उन्मादी होकर मामले को उठाता है, उसके मुकाबले मूल जातीय लोगों के मामलों में ऐसा नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान