देश की खबरें | पंजाब से गायब युवती की हत्या की गुत्थी एक साल बाद सुलझी, मुठभेड़ में मारा गया आरोपी शाकिब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के लुधियाना की रहने वाली इस युवती की सिर और हाथ कटी लाश एक साल पहले लोहिया गांव में एक खेत से बरामद की गयी थी।

जियो

पंजाब के लुधियाना की रहने वाली इस युवती की सिर और हाथ कटी लाश एक साल पहले लोहिया गांव में एक खेत से बरामद की गयी थी।

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस से थाने ले जाते समय शाकिब, सिपाही की पिस्टल छीनकर भाग गया। पीछा करने पर शाकिब ने सिपाही के सीने में गोली मार दी। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सिवाया के जंगल में शाकिब की घेराबंदी की गई, जिसमें गोली लगने से शाकिब घायल हो गया। चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga- पणजी के कुछ हिस्सों में तेज़ हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है : 3 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दौराला में एक साल पहले युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को शाकिब, उसके भाई मुस्सरत, पिता मुस्तकीम, भाभी रेशमा, इस्मत और दोस्त अयान को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस की गई थी। वहां से सभी मुल्जिमों को गाड़ी में बैठाकर थाने लाया जा रहा था

कि उसी दौरान शाकिब के भागने पर मुठभेड़ हुई।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020: दक्षिण पश्चिम मानसून के 6 जून तक गोवा पहुंचने की संभावना.

घायलावस्था में शाकिब को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल सिपाही को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि दौराला के लोहिया निवासी शाकिब ने 2019 में ईद के बाद चांद रात में लुधियाना की एकता को परिवार के साथ मिलकर मारा डाला था।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने हत्या के एक साल बाद इस सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। एसएसपी अजय साहनी ने मंगलवार को मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 13 जून 2019 को लोहिया गांव में सबी अहमद के खेत में पड़ोसी ईश्वर पंडित ने कुत्ते को इंसान का एक हाथ मुंह में लेकर भागते हुए देखा। जब गन्ने का खेत खुदवाया गया तो वहां से एक युवती की लाश बरामद हुई। उसका सिर और एक हाथ गायब था। युवती की पहचान नहीं हो पाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\