चीन में मानव अधिकार की स्थिति को लेकर चिंता के बीच यूरोपीय संघ ने कहा है कि सात साल की लंबी बातचीत के बाद सैद्धांतिक तौर पर यह समझौता हुआ है। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बनी इस सहमति के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सला वान उेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल उपस्थित थे।
ईयू ने कहा कि ईयू की मौजूदा अध्यक्ष जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मेक्रां ने भी चीन के राष्ट्रपति के साथ बातचीत में भाग लिया।
ईयू के आंकड़ों के मुताबिक चीन अब इस समूह का अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। जबकि ईयू चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।
चीन और यूरोप के बीच रोजाना औसतन एक अरब यूरो का व्यापार होता है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY