देश की खबरें | मप्र सरकार चलित रसोई के जरिए श्रमिकों को सस्ती दर पर भोपाल उपलब्ध कराएगी : मुख्यमंत्री चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार चलित रसोइयां शुरू करेगी, जहां मजदूर किफायती दर पर भोजन खरीद सकेंगे।

भोपाल, दो सितंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार चलित रसोइयां शुरू करेगी, जहां मजदूर किफायती दर पर भोजन खरीद सकेंगे।

उन्होंने दोहराया कि दीनदयाल रसोई योजना (डीआरवाय) के तहत पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

चौहान ने योजना के तीसरे चरण की शुरुआत की जिसके तहत प्रदेश की 66 नगर परिषद की सीमाओं में रसोइयां खोली जाएंगी।

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

अब तक 166 रसोइयों के माध्यम से 2.25 करोड़ से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा चुका है।

चौहान ने दोहराया कि इस योजना के तहत भोजन (भोजन की थाली) पहले के 10 रुपये के स्थान पर पांच रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "श्रमिकों को उनके कार्यस्थल के पास सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए शहरी क्षेत्रों में जल्द ही चलित रसोइयां खोली जायेंगी। इस योजना के तहत राज्य के सभी शहरी निकायों को कवर किया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि 20,000 से अधिक आबादी वाले 90 नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में रसोइयां खोली जाएंगी।

इस अवसर पर, चौहान ने 38,000 बेघर लोगों को भूमि पट्टे (भूमि के स्वामित्व पर कानूनी दस्तावेज) डिजिटल माध्यम से वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई गई 23,000 एकड़ जमीन पर बेघर गरीबों के लिए कॉलोनी विकसित की जाएंगी।

चौहान ने अपर्याप्त बारिश पर चिंता व्यक्त की और लोगों से वर्षा के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''बांध भरे नहीं हैं और बिजली की मांग बढ़ रही है।''

उन्होंने कहा कि आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

शहरी विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि दीनदयाल रसोई योजना से 2.25 करोड़ लोग लाभान्वित हुए हैं।

इस योजना का पहला चरण 2017 में शुरू किया गया था, जिसके तहत 56 रसोई खोली गईं।

इसके बाद 2021 में दूसरे चरण में रसोई की संख्या बढ़कर 100 हो गई। इस योजना से 222 संगठन जुड़े हुए हैं। पहले, भोजन 20 रुपये प्रति थाली की दर पर उपलब्ध कराया गया था, लेकिन इस साल की शुरुआत में दर घटाकर पांच रुपये कर दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान