MP: सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा, देवास में शव निकालने के दौरान डूबे पुलिसकर्मी राजाराम वास्कले के परिवार को सरकार देगी एक करोड़ रुपये

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पुलिस निरीक्षक राजाराम वास्कले के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। एक लड़के का शव नदी से निकालने की कोशिश में वास्कले की रविवार को डूबने से मृत्यु हो गयी.

सीएम शिवराज सिंह चौहान (Photo Credits ANI)

भोपाल, 17 जुलाई: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पुलिस निरीक्षक राजाराम वास्कले के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की है. एक लड़के का शव नदी से निकालने की कोशिश में वास्कले की रविवार को डूबने से मृत्यु हो गयी. नेमावर थाने के प्रभारी राजाराम वास्कले रविवार को देवास जिले की जामनेर नदी से एक लड़के का शव निकालने के प्रयास में डूब गए. बड़वानी में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस निरीक्षक राजाराम वास्कले के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी और उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि राज्य मंत्री प्रेम सिंह पटेल राज्य सरकार की ओर से अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. वास्कले बड़वानी जिले के रहने वाले थे। चौहान ने कहा कि अपने कर्तव्यों को पूरा करने की कोशिश करते हुए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया. यह भी पढ़े: Brahmin Welfare Board: एमपी में बनेगा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड, सीएम शिवराज ने किया ऐलान (Watch Video)

एक अधिकारी के अनुसार वास्कले ने शव को बाहर निकालने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन पानी के तेज बहाव में फंस गये और डूबने लगे. अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों ने उन्हें बाहर निकाला और उन्हें नेमावर अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें हरदा रेफर किया गया। लेकिन हरदा में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड