देश की खबरें | दिल्ली में पिछले 72 साल में दूसरी बार अप्रैल का महीना इतना गर्म रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में पिछले 72 वर्षों में ऐसा दूसरी बार है जब अप्रैल का महीना इतना अधिक गर्म रहा, इस दौरान मासिक औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल दिल्ली में पिछले 72 वर्षों में ऐसा दूसरी बार है जब अप्रैल का महीना इतना अधिक गर्म रहा, इस दौरान मासिक औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक 2010 में दिल्ली में औसत मासिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने तीन बार लू का लंबा दौर रहा, ऐसा समय-समय पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें नहीं पड़ने के कारण हुआ।

आम तौर पर इस मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली में बारिश होती है। इस बार यह सक्रिय नहीं था।

केवल 21 अप्रैल को छोड़कर दिल्ली में अन्य सभी दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

शहर में 28 अप्रैल और 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में अप्रैल के महीने में पिछले 12 साल के दौरान यह सर्वाधिक अधिकतम तापमान था।

राष्ट्रीय राजधानी में 18 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

गौरतलब है कि दिल्ली में 29 अप्रैल 1941 को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस महीने में दर्ज किया गया अब तक का सर्वाधिक तापमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now