एजेंसी न्यूज

Rape by Money Lender: पति नहीं चुका पाया कर्ज तो साहूकार ने उसकी पत्नी को बनाया हवस का शिकार, रिकॉर्ड की घिनौनी हरकत

महाराष्ट्र के पुणे में कथित तौर पर कर्ज नहीं चुकाने पर एक साहूकार ने कर्ज लेने वाले व्यक्ति की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया

Rape by Money Lender: पति नहीं चुका पाया कर्ज तो साहूकार ने उसकी पत्नी को बनाया हवस का शिकार, रिकॉर्ड की घिनौनी हरकत
Photo Credits: File Image

पुणे, 27 जुलाई महाराष्ट्र के पुणे में कथित तौर पर कर्ज नहीं चुकाने पर एक साहूकार ने कर्ज लेने वाले व्यक्ति की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हडपसर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना इस साल फरवरी की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पति ने साहूकार से रुपये उधार लिए थे लेकिन वह उन्हें चुका नहीं पाया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता के पति को धमकाया और फिर पति की मौजूदगी में उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने इस कृत्य को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे जांच की जा रही है।’’

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2023 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).