देश की खबरें | लालू के खिलाफ शिकायत करने वाले विधायक ने कहा : मुझे शारीरिक एवं मानसिक नुकसान की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा विधायक ललन कुमार पासवान ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में कहा कि लालू प्रसाद जैसे ‘‘शक्तिशाली’’ नेता का भंडाफोड़ करने के बाद उन्हें ‘‘शारीरिक एवं मानसिक नुकसान’’ की आशंका है। पासवान को जेल में बंद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कथित तौर पर फोन किया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 27 नवंबर भाजपा विधायक ललन कुमार पासवान ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में कहा कि लालू प्रसाद जैसे ‘‘शक्तिशाली’’ नेता का भंडाफोड़ करने के बाद उन्हें ‘‘शारीरिक एवं मानसिक नुकसान’’ की आशंका है। पासवान को जेल में बंद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कथित तौर पर फोन किया था।

पीरपैंती के विधायक पासवान ने यह दावा उस वक्त किया जब राजद सुप्रीमो के छोटे बेटे और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव नवगठित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में हिस्सा ले रहे थे।

यह भी पढ़े | Bus Caught Fire in Rajasthan: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से बस में लगी आग, दर्दनाक हादसे में 3 की मौत, कई घायल.

अपनी सीट से उठते हुए पासवान ने अध्यक्ष से कहा, ‘‘मैंने एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के टेलीफोन कॉल का खुलासा किया है। मुझे आशंका है कि मुझे और मेरे परिवार के लोगों को मुझे प्रलोभन देने वाले शक्तिशाली लोगों से शारीरिक एवं मानसिक क्षति पहुंचाई जा सकती है।’’ पासवान ने कल ही प्रसाद के खिलाफ राज्य निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।

चारा घोटाला मामले में संलिप्तता के लिए रांची में सजा काट रहे प्रसाद ने मंगलवार को कथित कॉल करके पासवान से विधानसभा अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में ‘‘अनुपस्थित’’ रहने के लिए कहा था।

यह भी पढ़े | Bihar: क्या नीतीश कुमार को लड़की पैदा होने का डर था? तेजस्वी के बयान पर भड़के CM बोले- चार्जशीटेड हो, सब जानते हैं.

सदन में बयान देने के बाद पासवान ने कहा, ‘‘इस सदन के सदस्य के तौर पर मैं सुरक्षा की मांग करता हूं। इस तरह के खराब राजनीतिक माहौल में मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। अभी भी इस तरह की धारणा है कि कमजोर तबके के लोग बिक्री के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।’’

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, ‘‘वास्तव में यह गंभीर मामला है। सदन को अपने सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।’’

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर