देश की खबरें | विधायक ने राज्योत्सव के दौरान उपेक्षा का आरोप लगाया, जिलाधिकारी को हटाने की मांग उठायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस के स्थानीय विधायक ने राज्योत्सव के दौरान उपेक्षा का आरोप लगाकर जिलाधिकारी को हटाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जिलाधिकारी केे खिलाफ राजद्रोह के तहत कार्रवाई की भी मांग की।

बिलासपुर, दो नवंबर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस के स्थानीय विधायक ने राज्योत्सव के दौरान उपेक्षा का आरोप लगाकर जिलाधिकारी को हटाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जिलाधिकारी केे खिलाफ राजद्रोह के तहत कार्रवाई की भी मांग की।

बिलासपुर विधानसभा सीट के विधायक शैलेष पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिले के कलेक्टर सारांश मित्तर को हटाने की मांग की है। विधायक पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा, ''अत्यंत खेद के साथ आपको कहना पड़ रहा है कि बिलासपुर के कलेक्टर सारांश मित्तर आपकी सरकार का और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का लगातार अपमान कर रहे हैं। ''

उन्होंने पत्र में लिखा है कि बिलासपुर जिले के प्रशासनिक अमले के मुखिया होने के नाते कलेक्टर ने बिलासपुर में आयोजित राज्योत्सव के कार्यक्रम में उनके (विधायक के) तथा महापौर, सभापति और जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम का उल्लेख निमंत्रण-पत्र में नहीं किया था और ना ही उन्हें विधिवत आमंत्रित किया गया।

विधायक ने कहा, जबकि बिलासपुर के पड़ोसी जिलों में सभी जनप्रतिनिधियों को ससम्मान आमंत्रित किया गया था। पांडेय ने आरोप लगाया कि बिलासपुर कलेक्टर के तानाशाही रवैये के कारण बिलासपुर में आपकी सरकार और उनके निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अपमान किया गया है।

उन्होंने कहा कि कलेक्टर बिलासपुर द्वारा किया गया यह कार्य जनता का और सरकार का अपमान है जो कि राजद्रोह की श्रेणी में आता है। विधायक ने कलेक्टर मित्तर को तत्काल बिलासपुर से हटाने और उनके खिलाफ राजद्रोह की कार्रवाई करने की मांग उठायी है।

गौरतलब है कि एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला मुख्यालयों पर राज्योत्सव मनाने का निर्देश दिया था। बिलासपुर के पुलिस मैदान में भी राज्योत्सव आयोजित था जिसमें संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। बिलासपुर कलेक्टर की ओर से प्रेषित निमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के अलावा किसी अन्य जनप्रतिनिधि के नाम का उल्लेख नहीं था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\