Uttar Pradesh: एटीएम काटने वाले बदमाशों ने पुलिस पर किया हमला दरोगा घायल
बरेली जनपद में रात को गश्त कर रहे दारोगा पर बैंक का एटीएम काट रहे वाले बदमाशों ने गोलियां चला दीं, जिससे वह घायल हो गये.
बरेली(उप्र), 14 जुलाई : बरेली जनपद में रात को गश्त कर रहे दारोगा पर बैंक का एटीएम काट रहे वाले बदमाशों ने गोलियां चला दीं, जिससे वह घायल हो गये. बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवाण ने बुधवार को बताया कि आंवला में घंटाघर भूमि विकास बैंक के पास ऑल बैंकिंग एटीएम के बाहर रात मंगलवार रात करीब दो बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को खड़ा देख गश्त कर रहे उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने उससे एटीएम के बाहर खड़े होने का कारण पूछा. इसी दौरान आनन-फानन में एटीएम के अंदर से आए एक महिला और पुरुष ने दारोगा पर गोलियां चलानी शुरू कर दी.
गोली चलाते हुये बदमाश फरार हो गए. उन्होंने बताया कि बदमाशों की फायरिंग में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार पायल हो गए उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसएसपी सजवाण ने बताया कि दारोगा अब खतरे से बाहर है. पुलिस टीम ने ऑल बैंकिंग एटीएम के अंदर छानबीन के दौरान पाया है कि दारोगा पर फायरिंग करने वाले अपराधियों के निशाने पर एटीएम था. यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: भोपाल की गैस पीड़ित विधवाओं की पेंशन योजना फिर शुरू होगी
एटीएम के अंदर गैस कटर मशीन से एटीएम काटने की कोशिश के साक्ष्य मिले हैं. सीसीटीवी फुटेज में एक महिला व दो पुरुष देखे गये हैं . उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों तक पहुंचने को कई पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

