एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: बच्चे का अपहरण कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पीट-पीट मार डाला

गौतमबुद्धनगर जिले में थाना दनकौर क्षेत्र के कनारसी गांव में एक घर से मासूम बच्चे का अपहरण करके भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने कथित रूप से पीट-पीट कर मार डाला.

Uttar Pradesh: बच्चे का अपहरण कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पीट-पीट मार डाला
mob Lynching (Photo Credits: File Photo)

नोएडा (उप्र), 25 मार्च : गौतमबुद्धनगर जिले में थाना दनकौर क्षेत्र के कनारसी गांव में एक घर से मासूम बच्चे का अपहरण करके भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने कथित रूप से पीट-पीट कर मार डाला. पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अमित कुमार सिंह ने बताया कि कनारसी गांव में नरेश के घर में आज तड़के ननकू नामक चोर घुस गया तथा वह उनके घर से कुछ सामान एवं एक मासूम बच्चे को उठाकर भागने लगा.

सिंह के अनुसार इसी बीच घर के लोग जाग गए तथा उन्होंने शोर मचा दिया जिसपर आसपास के लोगों ने दौड़ाकर चोर को पकड़ लिया तथा उसकी जमकर पिटाई कर दी. ननकू नशे में था. यह भी पढ़ें : उच्चतम न्यायालय ने जबरन धर्मांतरण को लेकर दायर याचिका पर विचार करने से इनकार किया

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ननकू को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि चोर के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).