देश की खबरें | तेलंगाना के मंत्री ने श्रीशैलम सुरंग में फंसे श्रमिकों के सफल बचाव के लिए प्रार्थना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के सड़क एवं भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग के निर्माणाधीन खंड के आंशिक रूप से ढहने के बाद इसमें फंसे आठ लोगों के सफल बचाव के लिए सोमवार को प्रार्थना की।

नगरकुरनूल, 24 फरवरी तेलंगाना के सड़क एवं भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग के निर्माणाधीन खंड के आंशिक रूप से ढहने के बाद इसमें फंसे आठ लोगों के सफल बचाव के लिए सोमवार को प्रार्थना की।

घटनास्थल का दौरा करने के बाद मंत्री ने कहा कि फंसे हुए श्रमिक झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे दूरदराज के राज्यों से परियोजना पर काम करने और तेलंगाना के किसानों की मदद करने के लिए आए हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि ये आठ लोग जीवित हों। हमारा उद्देश्य लोगों को बचाना है... मैं भगवान श्रीशैल मल्लन्ना से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें सुरक्षित रखें।’’

मंत्री ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता के टी रामा राव के इस आरोप का खंडन किया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने विधान परिषद (एमएलसी) के चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण बचाव कार्यों को गंभीरता से नहीं लिया।

वेंकट रेड्डी ने दावा किया कि विपक्षी नेता सिरसिला नहीं गए, जहां कालेश्वरम परियोजना के कारण सात लोगों की मौत हो गई थी।

मंत्री ने कहा कि उनके दो कैबिनेट सहयोगी बचाव कार्यों की देखरेख के लिए सुरंग स्थल पर मौजूद हैं।

वेंकट रेड्डी ने बाद में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तराखंड की एक सुरंग में फंसे 41 लोगों को 17 दिन के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया था और इसलिए सरकार फंसे हुए लोगों की सुरक्षा के प्रति आशान्वित है।

वहीं, एक अन्य मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने सोमवार सुबह कहा कि सुरंग में फंसे आठ लोगों के बचने की संभावना अब ‘‘बहुत कम’’ है, हालांकि उन तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\