एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा

नयी दिल्ली, 19 मई राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।''

बुधवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के लिए सामान्य है।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2022 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).