देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 20 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने बताया कि शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिन के लिए घने कोहरे का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था।
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली और राष्ट्रीय राजधानी से गुजरने वाली कम से कम 11 ट्रेन देरी से चलीं।
आईएमडी के मुताबिक, सापेक्ष आर्द्रता 87 से 62 प्रतिशत के बीच रही। आईएमडी ने रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और नौ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 329 था, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

