देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिन भर आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान जताया है।
नयी दिल्ली, पांच मई राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिन भर आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान जताया है।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिन बारिश हुई है।
वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में (120) दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2023 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

