एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

विभाग के मुताबिक, सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत और 45 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं दिल्ली में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 32 और 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम करीब सात बजे तक 190 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' श्रेणी का माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2023 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).