देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।
नयी दिल्ली, 11 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 96 फीसदी दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार और रविवार को मूसलाधार बारिश हुई थी। रविवार सुबह 8.30 बजे से सोमवार सुबह 8.30 बजे के बीच शहर में 107 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मंगलवार सुबह समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में दिल्ली में आठ मिलीमीटर बारिश हुई।
आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में आसमान में मुख्यत: बादल छाए रहने और मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है।
विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2023 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

