एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में पारा हल्का बढ़ा, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को पारा हल्का बढ़ा जहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश की खबरें | दिल्ली में पारा हल्का बढ़ा, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नयी दिल्ली, छह दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को पारा हल्का बढ़ा जहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री ज्यादा था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 15 डिग्री सेल्सियस और सापेक्ष आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को सुबह 8:30 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में सफदरजंग वेधशाला में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में नवंबर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। 17 नवंबर को शहर का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि 2020 में, नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 नवंबर को 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और धुंध छाई रहेगी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 'बहुत खराब' श्रेणी (340) में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को "अच्छा", 51 से 100 "संतोषजनक", 101 से 200 "मध्यम", 201 से 300 "खराब", 301 से 400 "बहुत खराब" और 401 से 500 तक के एक्यूआई को "गंभीर" माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2021 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).