एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर के कई इलाके में पारा शून्य से नीचे रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में रात के समय तापमान शून्य के नीचे बना हुआ है और श्रीनगर में रविवार देर रात पारा शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कश्मीर के कई इलाके में पारा शून्य से नीचे रहा

श्रीनगर, 15 नवंबर कश्मीर में रात के समय तापमान शून्य के नीचे बना हुआ है और श्रीनगर में रविवार देर रात पारा शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कश्मीर के कई इलाकों में सोमवार सुबह कोहरे की परत छायी रही और पारा शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। श्रीनगर में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जोकि पूरे कश्मीर में सबसे ठंडा रहा। वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि कुपवाड़ा में भी तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

उन्होंने बताया कि घाटी के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कश्मीर में कड़ाके की ठंड का मौसम अपने निर्धारित समय से पहले ही शुरू हो गया है, जोकि आमतौर पर दिसंबर के तीसरे सप्ताह से शुरू होता है। कश्मीर में कड़ाके की ठंड से भरे 40 दिन की अवधि वाला 'चिल्लई कलां' हर साल 21 दिसंबर से शुरू होता है।

मौसम विभाग का कहना है कि मौसम 20 नवंबर तक शुष्क बना रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2021 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).