एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के चूरू और फतेहपुर में पारा शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कई इलाके भीषण ठंड की चपेट में हैं और वहां पारा लुढ़ककर शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मंगलवार रात चूरू में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री, जबकि फतेहपुर (सीकर) में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश की खबरें | राजस्थान के चूरू और फतेहपुर में पारा शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास लुढ़का

जयपुर, 28 दिसंबर राजस्थान के कई इलाके भीषण ठंड की चपेट में हैं और वहां पारा लुढ़ककर शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मंगलवार रात चूरू में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री, जबकि फतेहपुर (सीकर) में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, बीती रात करौली में पारा 1.7 डिग्री, सिरोही में 4.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 4.3 डिग्री, पिलानी में 4.6 डिग्री, नागौर में 4.7 डिग्री, सीकर में 5.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 5.4 डिग्री, बीकानेर में 5.5 डिग्री और फलोदी में 6.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

विभाग के मुताबिक, राज्य में अधिकांश जगहों पर रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह रहा है। राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23.8 डिग्री व 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28-29 दिसंबर को बीकानेर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश की संभावना बेहद कम है।

विभाग के मुताबिक, 29-30 दिसंबर से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक बार फिर घना कोहरा छाने और 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की प्रबल संभावना है। जनवरी के पहले सप्ताह में राज्य के शीतलहर के एक नए दौर का सामना करने का पूर्वानुमान है।

इससे पहले, सोमवार रात चूरू में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री, सीकर में 1.5 डिग्री, पिलानी में 1.9 डिग्री, नागौर में 2.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 3.8 डिग्री और संगरिया में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं, करौली में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री, सिरोही में 4.6 डिग्री, बीकानेर में 3.9 डिग्री, चित्तौड़गढ में 4.7 डिग्री, गंगानगर और बूंदी में 4.8-4.8 डिग्री, अलवर में 5.3 डिग्री और जैसलमेर में 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2022 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).