देश की खबरें | दिल्ली के कई इलाकों में बारिश से पारा लुढ़का
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल दिल्ली के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
शहर के पूर्वी, मध्य और दक्षिण पूर्वी हिस्सों समेत कई इलाकों में वर्षा हुई।
न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 62 प्रतिशत और 27 फीसदी के बीच रही।
आईएमडी ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38 व 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे ‘खराब’ (215) श्रेणी में दर्ज किया गया।
मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

