देश की खबरें | सेना-पुलिस समन्वय को बढ़ावा देने के लिए पुलिस महानिदेशक और मध्य कमान के कमांडिंग इन चीफ ने की बैठक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस और सेना के बीच समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित सेना मुख्यालय में मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता से मुलाकात की।
लखनऊ, तीन जुलाई पुलिस और सेना के बीच समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित सेना मुख्यालय में मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता से मुलाकात की।
इस बैठक में भारतीय सेना और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच तालमेल बढ़ाने के उपायों पर व्यापक चर्चा की गयी। इस दौरान खुफिया जानकारी साझा करने, संयुक्त प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल और समन्वित आपदा तैयारी ढांचे पर जोर दिया गया।
दोनों शीर्ष अधिकारियों ने हाल ही में लखनऊ में राज्य पुलिस मुख्यालय में भी मुलाकात की थी।
डीजीपी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बैठक की एक तस्वीर के साथ पोस्ट किया, ''साझा रणनीति, साझा संकल्प। आज लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जीओसी-इन-सी, सेंट्रल कमांड से लखनऊ स्थित मुख्यालय में मुलाकात हुई।''
उन्होंने आगे कहा, ''सेना और पुलिस के बीच विशेष रूप से रीयल-टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग, संयुक्त रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल्स, और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में समन्वय को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए बिना अवरोध इंटर-एजेंसी सहयोग के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया गया।''
मध्य कमान ने भी इस अपडेट को एक फोटो और कैप्शन के साथ साझा किया। उसने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''दोनों अधिकारियों ने सेना और पुलिस के बीच तालमेल को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इनमें खासकर आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए तात्कालिक रूप से खुफिया जानकारी साझा करने और एकीकृत प्रतिक्रिया तंत्र पर ध्यान केंद्रित किया गया।''
पोस्ट में कहा गया, ''बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए निर्बाध अंतर-एजेंसी समन्वय के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।''
सलीम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

