ताजा खबरें | रास से 12 सदस्यों का निलंबन हटाने की मांग कर रहे विपक्ष के हंगामे के कारण बैठक बारह बजे तक स्थगित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में, मॉनसून सत्र के दौरान ‘‘अशोभनीय आचरण’’ करने की वजह से शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित 12 सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग कर रहे विपक्ष के हंगामे के कारण बृहस्पतिवार को उच्च सदन की बैठक शुरू होने के केवल दस मिनट बाद ही दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

नयी दिल्ली, दो दिसंबर राज्यसभा में, मॉनसून सत्र के दौरान ‘‘अशोभनीय आचरण’’ करने की वजह से शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित 12 सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग कर रहे विपक्ष के हंगामे के कारण बृहस्पतिवार को उच्च सदन की बैठक शुरू होने के केवल दस मिनट बाद ही दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

हंगामे की वजह से आज भी उच्च सदन में शून्यकाल नहीं हो पाया।

बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद उन्होंने, शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से अब तक सदन में कोई कामकाज न हो पाने को लेकर चिंता जाहिर की।

सभापति ने कहा ‘‘शीतकालीन सत्र की आज चौथी बैठक है लेकिन अब तक कोई कामकाज नहीं हो पाया है। संविधान निर्माताओं ने जन प्रतिनिधियों पर महती जिम्मेदारी दी है जिसका समुचित निर्वहन जरूरी है।’’

इस बीच, विपक्षी दलों के सदस्यों ने 12 सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ सदस्य आसन के समीप आ गए। सभापति ने इन सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने की अपील की और कहा ‘‘आप मुझ पर कुछ भी थोप नहीं सकते।’’

उन्होंने कहा कि 12 सदस्यों के निलंबन की कार्रवाई की वजह भी बताई गई थी। उन्होंने कहा ‘‘सोमवार को संसदीय कार्य मंत्री ने सदन में वजह बताते हुए निलंबन का प्रस्ताव रखा था। यह सब ‘पब्लिक डोमेन’ में है। कुछ सदस्यों ने निलंबन को अलोकतांत्रिक बताया है। कुछ ने कहा कि ऐसा पहली बार किया गया है।’’

सभापति ने कहा ‘‘ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी अशोभनीय आचरण के चलते, नियमानुसार निलंबन की कार्रवाई की गई है और सदस्यों के अफसोस जाहिर करने के बाद उनका निलंबन वापस लिया गया है। लेकिन इस बार सदस्यों ने कोई पछतावा जाहिर नहीं किया है। ’’

नायडू ने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि यदि निलंबित सदस्यों को अपनी गलती का एहसास हो तो नेता प्रतिपक्ष और सदन के नेता आपस में चर्चा कर सकते हैं और उनका निलंबन वापस लेने के विपक्ष के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है।

उन्होंने सदस्यों से शांत रहने, अपने स्थानों पर लौट जाने और शून्यकाल चलने देने की अपील की। उन्होंने शून्यकाल के तहत मुद्दा उठाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के अजय प्रताप सिंह का नाम पुकारा। सिंह ने बोलना शुरू किया लेकिन हंगामे की वजह से उनकी बात सुनी नहीं जा सकी। हंगामा थमता न देख सभापति नायडू ने 11 बज कर करीब दस मिनट पर बैठक दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\