देश की खबरें | कार्यकारिणी से पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले सोमवार को पार्टी के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक शुरू हुई।

नयी दिल्ली, 16 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले सोमवार को पार्टी के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक शुरू हुई।

राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में हो रही इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जे.पी. नड्डा कर रहे हैं। बैठक में भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी प्रदेशों के अध्यक्ष और संगठन महामंत्री तथा मंत्री शामिल हैं।

इस बैठक में राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के लिए कार्यसूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद शाम चार बजे नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में कार्यकारिणी की बैठक आरंभ होगी। इसकी शुरुआत अध्यक्ष नड्डा के भाषण से होगी।

दो दिन तक होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केन्‍द्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मंगलवार को बैठक के समापन सत्र को सम्‍बोधित करेंगे। राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने से पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को दोपहर बाद पटेल चौक से एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर तक रोड शो भी करेंगे।

प्रधानमंत्री के रोड शो के मद्देनजर पटेल चौक से लेकर कार्यकारिणी बैठक स्थल तक को पोस्टर, बैनरों और झंडों से पाट दिया गया है। कई स्थानों पर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा के बड़े बड़े कट आउट भी लगाए गए हैं।

ब्रजेन्द्र मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\