एजेंसी न्यूज

Maharashtra-Karnataka Border Dispute को लेकर दिल्ली में हुई बैठक से कोई नतीजा नहीं निकला, कर्नाटक का पक्ष लिया गया: उद्धव ठाकरे

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा विवाद को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की बैठक से कोई नतीजा नहीं निकला है.

Maharashtra-Karnataka Border Dispute को लेकर दिल्ली में हुई बैठक से कोई नतीजा नहीं निकला, कर्नाटक का पक्ष लिया गया: उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे (Photo Credit : Twitter)

Maharashtra-Karnataka Border Dispute, मुंबई, 15 दिसंबर: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा विवाद को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की बैठक से कोई नतीजा नहीं निकला है. One House in Two State: दो राज्यों में बंटा एक घर, तेलंगाना में किचन तो महाराष्ट्र में बेडरूम, दोनों जगह भरा टैक्स

महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में शामिल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ बैठक के बाद एक पत्रकारवार्ता में उद्धव ने कहा कि यह विश्वास करना कठिन था कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के सत्यापित हैंडल से किये गये कुछ ट्वीट वाकई उनके द्वारा पोस्ट नहीं किये गये थे.

ठाकरे ने कहा, ‘‘ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कर्नाटक तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों के बीच कल हुई बैठक से क्या हासिल हुआ? यह हमारे घावों पर नमक छिड़कने जैसा था. हमेशा की तरह कर्नाटक का जानबूझकर पक्ष लिया गया.’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह जानने की मांग की कि कर्नाटक विधानसभा सत्र क्यों बेलगावी में आयोजित करता है. उन्होंने कहा कि बेलगावी उत्तरी कर्नाटक का एक शहर है जो दो राज्यों के बीच विवाद की असल वजह है.

उद्धव ने पूछा, ‘‘उत्तरी कर्नाटक में बेलगावी, करवार, निपानी और आसपास के अन्य क्षेत्रों के लोग महाराष्ट्र में शामिल होना चाहते हैं, तो इन मांगों का कोई जवाब क्यों नहीं है.’’

उन्होंने पूछा कि अब तक क्या कार्रवाई की गई है और क्या यह विश्वसनीय है. एमवीए की बैठक में राकांपा नेता अजित पवार और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने हिस्सा लिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2022 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).